पालघर। तेरापंथ महिला मंडल पालघर की वार्षिक साधारण सभा बुधवार 7 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे तेरापंथ भवन में आयोजीत की गई। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से मीटिंग की शुरूवात की गई। मंगलाचरण ममता तलेसरा ने किया। संविधान का वाचन संगीता सिंघवी द्वारा किया गया। अध्यक्षीय वक्तव्य में संगीता बाफना ने सभी का स्वागत करते हुए पूरे कार्यकाल में हुए विविध आयोजन में सभी के सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। मंत्री विद्या बाफना ने वर्ष भर में हुए कार्यक्रमो की जानकारी प्रेषित की।
कोषाध्यक्ष मोहिनी बाई बाफना ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात अध्यक्ष्या संगीता बाफना ने अपनी कार्यकारिणी को बर्खास्त करने की घोषणा की और आगे के कार्यकाल हेतु अध्यक्ष्या के रूप में अनोखा बाई बदामिया के नाम की घोषणा की सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से समर्थन किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष्या अनोखा बाई बदामिया ने बताया अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी पुनः मुझे सौपीं है उसका निर्वाहन करने की पुरी कोशिश करूंगा। नव गठित टीम में मंत्री के रूप में संगीता चपलोत एवं नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नव निर्वाचित मंत्री ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसे निष्ठा के साथ पूरी करूंगी। कन्या मंडल के संयोजिका हेतु साक्षी बाफना, सह संयोजिका हेतु अवनी बाफना की नियुक्ति की गई। उपस्थित सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, मंत्री दिनेश राठौड़, सभा उपाध्यक्ष भगवानलाल जी सिंघवी, परामर्शक खेलीलाल बदामिया तेयुप अध्यक्ष प्रकाश बाफना, महिला मंडल परामर्शक पुष्पा बाई श्रीश्रीमाल आदि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन कविता बदामिया ने किया। आभार ज्ञापन विद्या बाफना ने किया। समाचार प्रदाता दिनेश राठौड़।
पालघर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष्या के रूप अनोखा बदामिया
Leave a comment
Leave a comment