भदोही। युवा पत्रकार अनंतदेव ने सोमवार को अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। इस दौरान उन्होंने कोई केक नहीं काटा और कोई दूसरा आयोजन भी नहीं किया। आजकल लोग जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं लेकिन इस पत्रकार ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम किया है। लोग घर में धार्मिक अनुष्ठान इसके अलावा भी तमाम तरीके से लोग अपने जन्मदिन की खुशियां मनाते हैं। जिला अस्पताल चेतसिंह में उन्होंने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि जन्मदिन हम अनूठे अंदाज में मनाना चाहते थे। अगर हमारे रक्तदान से किसी के जीवन को ख़ुशी मिलती है तो यह हमारे लिए उपलब्धि होगी। पत्रकार के इस पहल की लोगों ने सराहना की है।