मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ मुंबई महिला मंडल द्वारा साइन हॉस्पिटल में ब्रेन कटर मशीन भेंट की गई। शुभारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया।जो भी इमरजेंसी एक्सीडेंटल केस आते हैं उनके लिये यह मशीन बहुत ही उपयोगी है। यहां बिना मूल्य के इलाज होता है जिससे यह सभी वर्गों के लिए बहुत ही उपयोगी है।डॉ आलोक शर्मा जी ने बताया किस तरह इस मशीन के उपयोग की पूरी जानकारी दी।इस मशीन में सुशीला जी कच्छारा, भाग्यश्रीजी कच्छाराऔर मीना जी कच्छारा का आर्थिक सौजन्य रहा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय मंत्री तरुणा जी बोहरा, राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाश देवी जी तातेड, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा पूर्वाध्यक्ष प्रेमलता जी सिसोदिया एवं जय श्री जी बडाला मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटी जी लोढा, सुशीला जी कच्छारा, सुमन जी मेहता सरिता जी ढालावत की सराहनीय उपस्थिति रही।विशेष सहयोग मधु जी मेहता का रहा।
मुंबई महिला मंडल ने सायन हॉस्पिटल में दिया गया सराहनीय योगदान
Leave a comment
Leave a comment