ऐरोली – मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में ऐरोली महिला मंडल ने आज तृप्ति एक ….बूंद प्रोजेक्ट के अंतर्गत मानव सेवा के उपक्रम में जुड़ते हुए Priscilla Children’s home (दीघा अनाथालय) मे वाटर प्यूरीफायर लगाया।
तृप्ति एक …. बूंद कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। ऐरोली संयोजिका संगीता बोहरा ने पधारे हुए सभी महानुभावों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अपने भाव सभी के समक्ष रखें मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा ने एरोली महिला मंडल की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद किया एवं मानवता को समर्पित ऐसे कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद धन्यवाद प्रेषित किया। मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटी लोढ़ा ने महिला मंडल को बधाई देते हुए कहा कि सही मायने में जहां इसकी जरूरत थी वहां इसे लगाया गया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तेरापंथ युवक परिषद ऐरोली के अध्यक्ष धीरज बोहरा ने पधारे हुए अतिथि गण का स्वागत किया एवं महिला मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित की। मुंबई कार्यकारिणी सदस्य इंदिरा चंडालिया ने अपने भाव प्रकट किए अंत में एरोली सहसंयोजिका रेखा दूगड़ ने अपने भाव व्यक्त किए एवं पधारे हुए सभी महानुभावों का आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्री कच्छारा, मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटी लोढ़ा, मुंबई कार्यकारिणी से श्रीमती इंदिरा चंडालिया, एरोली संयोजिका संगीता बोहरा, सहसंयोजिका रेखा दूगड़, कोषाध्यक्ष किरण कोठारी पूर्व संयोजिका रेखा मोटावत पूर्व संयोजिका किरण सिंघवी एरोली तेरापंथ युवक परिषद से निवर्तमान अध्यक्ष राकेश डूंगरवाल, अध्यक्ष धीरज बोहरा मंत्री गौतम चंडालिया एवं अनाथालय के सभी बच्चों एवं वहां के कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही।
एरोली में तृप्ति एक… बूंद कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment