मुंबई। वनवासी समाज को समर्पित संस्था एकल श्रीहरि मुंबई के तत्वावधान में कोरोना संकट से निपटने के संदर्भ में विभिन्न आयोजन लगातार चल रहे हैं। इनमें योग. प्राणायाम, यज्ञ आदि का समावेश है। संस्था के मुंबई अध्यक्ष विजय केडिया के अनुसार आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक यज्ञ किया जायेगा। चूँकि कोरोना संबंधित नवाचार लागू है इसलिए यह सामूहिक यज्ञ संस्था के माध्यम से सभी लोग अपने-अपने घरों या उपलब्ध स्थानों पर करेंगे। यज्ञ के दिशा निर्देश संस्था द्वारा एक पत्र के माध्यम से पहले ही जारी कर दिए गये हैं जिसमें अग्नि प्रज्जवलन से लेकर पूर्णाहुति तक के मन्त्रादि विधान का वर्णन है। वीरेन्द्र याज्ञनिक के मार्गदर्शन में ज़ूम माध्यम से सुबह 10 से 10.30 बजे यह आयोजन होगा। इसके अलावा संस्था द्वारा 19 जून तक योग गुरु शारदा आर. बुबना के सान्निध्य में हर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को शाम 4 बजे से 5 बजे तक समग्र योग, आसन. प्राणायाम, ध्यान व क्रिया सत्र डिजिटल प्लेटफार्म पर चल रहा है। चुनौतीपूर्ण समय में खुद को सशक्त बनाएं विषय पर गुरूमा द्वारा हर बुधवार व रविवार को लाइव सत्र को संबोधित किया जा रहा है।