मुंबई:देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना महामारी को कंट्रोल करने के लिए मुंबई महानगर पालिका(BMC), मुंबई पुलिस और रेल विभाग बिना मास्क के घूमने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। BMC के प्राथमिक अंदाज के अनुसार, मुंबई में रोजाना औसतन करीब 238.86 लोग बिना मास्क लगाए घूमते पकड़े जाते हैं। जिनसे औसतन रोज करीब 48,134.05 रुपए के जुर्माने की वसूली होती है। बिना मास्क के बाहर घूमने वाले लोगों पर पहले 200 रुपए का जुर्माना था। जनवरी में इसे बढ़ा कर 500 रुपए कर दिया गया है।
418 दिनों में 55.56 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला गया
मुंबई महानगर पालिका प्रशासन ने बताया कि मनपा क्षेत्र के 24 वार्डों में 23 मई को 1,828 लोगों को बिना मास्क घूमते पकड़ा गया और इनसे 3.66 लाख रुपए का दंड वसूला गया था। इस तरह अप्रैल 2020 से अब तक यानी पिछले 418 दिनों में मुंबई में कुल 27.59 लाख लोगों को बिना मास्क लगाए पकड़ा गया और इनसे 55.56 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। सबसे अधिक जुर्माना मुंबई मनपा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने वसूला है। उन्होंने पिछले 418 दिनों में 23.96 लाख लोगों से 48.29 करोड़ रुपए की दंड वसूली की है।
मुंबई पुलिस ने की 6.77 करोड़ की जुर्माना वसूली
55.56 करोड़ के कुल आंकड़े में से मुंबई पुलिस ने 3.39 लाख लोगों को पकड़ा और 6.77 करोड़ रुपए का दंड वसूला। इसी प्रकार हार्बर रेलवे, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर बिना मास्क लगाए घूमने वाले 23,891 लोग पकड़े गए और इनसे 50.39 लाख रुपए की दंड वसूली हुई है।
औसतन 239 लाख लोग बिना मास्क के मिल रहे
गौरतलब है कि मुंबई के गल्ली मोहल्लों और रेलवे स्टेशन बिना मास्क लगाए कुल जितने लोग पिछले 418 दिनों में पकड़े गए हैं। उसके अनुसार मुंबई में रोजाना औसतन करीब 239 लोग बिना मास्क लगाए घूमते पकड़े जाते हैं और इनसे करीब 48 हजार रुपए से अधिक रुपए की दंड वसूली होती है।