मेषः आज निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
वृषः आज नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति से संतोष तथा प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
मिथुनः आज कुसगंति से मानहानि तथा धनहानि हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य में विलंब होगा।
कर्कः आज दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी।
सिंहः आज मित्रों के साथ समय प्रसन्नतादायक गुजरेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ होगा। मन की चंचलता के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अपमानित होना पड़े।
कन्याः आज निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लंबी रह सकती है व लाभदायक रहेगी।
तुलाः आज काम में मन नहीं लगेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। विवाद न करें। आय रहेगी। थकान महसूस होगी। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
वृश्चिकः आज भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार से लाभ होगा।
धनुः आज काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। नौकरी में मातहतों का साथ नहीं मिलेगा।
मकरः आज व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें।
कुंभः आज नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आने-जाने में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी।व्यापार से लाभ होगा।
मीनः आज आय से संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। बड़ा काम करने की योजना बनेगी।
आज का राशिफल – 14-04-2021
Leave a comment
Leave a comment