मुंबई। कोरोना के बलि चढ़े महाराष्ट्र के पत्रकारों के पारिवारिक सदस्यों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने की मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे हुए पत्र में की है। गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार, सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे, विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस और अन्य को लिखे हुए पत्र में लिखा है कि कोरोना काल मे सरकारी निर्णय हो या मुख्यमंत्री के तौर पर समय समय पर जनता को किया हुआ संबोधन आम जनमानस में पहुंचाने के लिए पत्रकार, कॅमेरामॅन और अन्य सहयोगियों ने मुख्य भूमिका निभाई है और वर्तमान में एक कर्तव्य के तौर पर आज भी कार्यरत हैं।
गलगली ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने दिवंगत पत्रकारों के पारिवारिक सदस्यों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। केंद्र को देश स्तर पर मदद करने करनी है इसलिए 5 लाख की रकम घोषित की है। क्योंकि उन्हें पता है कि उस उस राज्य की सरकार अपने पत्रकारों को यूं ही बेसहारा नहीं छोड़ेगी। इसीलिए शायद श्री राजेश टोपे जो स्वास्थ्य मंत्री है उन्होंने एक कार्यक्रम में 50 लाख की अनौपचारिक घोषणा कर दी थी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका, पुलिस विभाग, राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी इन्हें जैसे 50 लाख की आर्थिक मदद की जा रही है उसी तर्ज पर कोरोना के बलि गए महाराष्ट्र के पत्रकारों के परिवार के सदस्यों को 50 लाख की आर्थिक मदद की जानी चाहिए। ऐसा गलगली का मानना है।
कोरोना की बलि चढ़े पत्रकारों के परिवार को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करे सरकार
Leave a comment
Leave a comment