मेष:आज काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। ससुराल पक्ष से झगड़े की संभावना है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खास बात पर चर्चा करेंगे।
वृष:आज जीवन साथी से नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपसी बातचीत से कई मुश्किलों का हल निकालने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में मेहनत भरा दिन है।
मिथुन:आज प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा। शादी शुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज समझदारी और दूरदर्शिता दिखाई देगी। परिवार को एकजुट करेंगे।
कर्क:आज घर के खर्चों पर ध्यान देंगे। काम में भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। आप अपने काम पर अधिकार रखेंगे और मजबूती से काम करेंगे। हल्का खर्चा होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी और प्रेम दिखेगा।
सिंह:आज हल्के खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम होगी। पैसों की आवक होगी, जिससे मन हर्षित होगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। खं
कन्या:आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से आज सभी कामों में सफलता पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आप की भूमिका के चलते बड़ा खूबसूरत रहेगा।
तुला:आजकं पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में भी आज अच्छे संकेत दिखेंगे। काम के सिलसिले में थोड़ा ध्यान देना होगा। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। इधर-उधर की बातों पर नहीं।
वृश्चिक:आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक काफी खर्चे और चिंताएं रह सकती है लेकिन उसके बाद स्थितियां बदल जाएंगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
धनु:आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक किसी इच्छा के पूरा होने से मन में खुशी रहेगी। दोपहर बाद खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जो आपको चिंता दे सकती है। सेहत फिर भी ठीक रहेगी।
मकर:काम पर ध्यान देने और खूब मेहनत करने के फल आज आपको मिलेंगे। आपके बॉस आप को बुलाकर कोई अच्छी बात कह सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे।
कुंभ:आज अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि मन बार-बार भटकेगा जिससे काम में गड़बड़ियां हो सकती हैं इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है।
मीन:आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक जो खर्चों का दौर चल रहा था, वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा और दोपहर बाद स्थिति मजबूत होगी। आपको भाग्य की प्रबलता से कहीं से धन लाभ हो सकता है।