मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में , तेरापंथ कन्या मंडल मुंबई द्वारा आयोजित एक भव्य मुंबई स्तरीय कार्यक्रम – डर जीवन का हिस्सा है और यह हर किसी के जीवन में होता है किसी को स्टेज का डर, बात करते समय डर ,आत्मविश्वास की कमी या फिर जब हम कोई नया काम करने जाते हैं तो हारने का डर , कैसे इन सब चीजों का सामना करते हुए परिस्थितियों से लड़ा जाए । समाधान दिया मुंबई कन्या मंडल ने रियलिटी शो के द्वारा .. बेटर टू बेस्ट जिसका आयोजन 2 रात 3 दिन के लिए संबुजा फार्म हाउस वाडा में रखा गया। 82 कन्याओं ने इस शो में सहभागिता दर्ज करवाई।कार्यक्रम की शुरुआत b2b के उद्घाटन के साथ हुई।
मुंबई कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती संगीता चपलोत ने सभी अतिथियों और कन्याओं का स्वागत किया। मुंबई महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री जी कच्छारा और मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा दो दिन वहीं रुककर कन्याओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा मुंबई कन्या मंडल ने लॉकडाउन के बाद आउटडोर इवेंट रखा है जो हर कन्या के संपूर्ण विकास में उपयोगी बनेगा। कन्याएं इन दो दिनों में जो सीखेगी वो उनके जीवन के यादगार पल बन जाएंगे। सभी ने शुभकामनाएं मंगलकामनाएं प्रेषित की।
संयोजिका ध्रुवी मादरेचा ने इवेंट की रूपरेखा प्रस्तुत की ,सहप्रभारी जुली मेहता ने सभी का आभार ज्ञापन किया। सह संयोजिका हिनल बाफना ने उत्साह के साथ काम किया। कमेटी की शानदार प्रस्तुति के साथ शुरुआत हुई चैलेंजिंग टास्क की। 11 – 11 के 6 ग्रुप बनाए गए। हर टास्क में सभी को अपनी प्रस्तुति देनी अनिवार्य थी। टास्क इस प्रकार थे – कॉमिक स्थान, कबड्डी, योगा- प्रेक्षा ध्यान, पुल है तो कूल है, आध्यात्मिक टास्क – दे धना धन, स्कैवेंजर हंट, आईस ब्रेकर।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय गान का संगान कर देश के प्रति अपने सम्मान को दर्शाया। ग्रैंड फिनाले मे प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन रखा गया ।जिसमें बेस्ट टीम:- बेमिसाल टोली 1st रनर अप टीम- कडक खोपड़ी, 2nd रनर अप टीम – चतुर चौरसिया
बेस्ट गर्ल विजेता – स्नेहा बोहरा: मुलुंड, बेस्ट रनर अप -निशा कोठारी: सायन, सेकंड रनर अप -लीशा मालरेचा: भायंदर, बेस्ट कैप्टन -याशिका दूगड़: कांदिवली, रुचि सूर्या: मुलुंड, रेट्रो थीम विजेता -दिव्या कोठारी: उरण।
पूरे इवेंट में कमिटी मेंबर -प्रेक्षा चोरड़िया, किंजल संचेती, सेजल नाहर, साक्षी मादरेचा, सेजल कोठारी ,जिनल बडाला, जिज्ञा सिसोदिया , दीपिका बाफना, पलक कच्छारा,,नीलम कोठारी, प्रेक्षा संचेती , अंजलि इंटोदिया का पूरा सहयोग रहा।
सारांश, – जीवन में कभी भी कोई भी परिस्थिति आ जाए आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करना चाहिए। सभी कन्याओं के जोश और उत्साह से कार्यक्रम बहुत सफल रहा।
मुंबई कन्या मंडल ने किया ‘बेटर टू बेस्ट’ रीयलिटी शो का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment