मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, मुम्बई के तत्वावधान में अक्षय कोष संपोषक सम्मान समारोह का आयोजन शासनश्री साध्वी श्री कैलाशवतीजी व समणी निर्देशिका मधुरप्रज्ञाजी व समणी निर्देशिका निर्मलप्रज्ञाजी के सानिध्य में एवम अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़ की अध्यक्षता में एवम मंत्री विजय पटवारी के मार्गदर्शन में तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित किया गया। साध्वी वृन्द एवम समणी वृन्द ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का आगाज किया। श्रीमती तारा मुणोत ने मँगलाचरण किया। मंत्री विजय पटवारी ने संचालन व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफ़ना ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। समणी निर्मल प्रज्ञाजी ने कहा कि उदार दृष्टि कोण वालो ने धन का सदुपयोग करते हुवे आरोग्य बोहि लाभम को चरितार्थ किया है।
समणी मधुर प्रज्ञा जी ने कहा कि जो समाज कृतज्ञत नही बन सकता वो विकास कभी नही कर सकता,तथा कहा कि मुम्बई तेरापंथ सभा वर्तमान को सुदृढ करते हुए समाज के भविष्य को संवारने के लिए अतुलनीय कार्य कर रही है। साध्वी श्री शारदा प्रभा जी ने सेवा और दान की महत्ता पर प्रकाश डाला। साध्वी श्री पंकज श्री जी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ कल्पवृक्ष की छाव में प्रगति कर रहा है।
सभा अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़ ने सभी का स्वागत करते हुए अक्षय कोष संपोषक योजना की ज़रूरत व क्रियान्वित के बारे में जानकारी दी। अक्षय कोष संकलन के दौरान हुए विभिन्न अनुभवो को साझा किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बापना ने अध्यक्ष तातेड़ को साधर्मिक वात्सल्य का जीवंत उदाहरण बताया। आचार्य श्री महाश्रमण चार्तुमास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने चातुर्मास २०२३ हेतु अर्थ संकलन की गति प्रगति की जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ ,पूर्व कार्याध्यक्ष मनोहर गोखरू ,श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष के एल परमार ,निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ,शांतिलाल बरमेचा ने भी विचार रखे।
दीपक डागलिया ने मुंबई तेरापंथ समाज की आधुनिक नवनिर्मित वेबसाइट व ऐप की जानकारी दी। बैंगलोर से पधारे अभातेयुप राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेशजी पोखरना का स्वागत मुंबई अभातेयुप की पूरी टीम व सभा के द्वारा किया गया। अक्षय कोष में अतुलनीय योगदान देने वाले एक सो नो १०९ संपोषको का समाज के गणमान्य महानुभावो व सभा की टीम द्वारा अभिनन्दन किया गया व सभी दान दाताओं व सभी उपस्तिथ सदस्यों का सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोदजी बोहरा द्वारा आभार प्रकट किया गयाI उपरोक्त कार्यक्रम में सरकारी गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए समाज के काफ़ी गणमान्य व सभा के सदस्य व कोर कोमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
तेरापंथ भवन कांदिवली में अक्षय कोष संपोषक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
Leave a comment
Leave a comment