मुंबई। इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करते हुए कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के गणपत डागलिया एवं चिराग डागलिय़ा एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए इंश्योरेंस में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च उपाधि हासिल की है। चिराग डागलिया को T.O.T – U.S.A 2021 (टॉप ऑफ टेबल) सम्मान प्रदान किया गया है, जो कि इंश्योरेंस के क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित सर्वोच्च सम्मान है। उल्लेखनीय बात यह है कि इससे बड़ा यहां अन्य कोई भी सम्मान नहीं होता। इसी तरह गणपत डागलिया ने 27 बार M.D.R.T – U.S.A, गोल्डमेडल जैसे व अभी C.O.T – U.S.A 2021 (कोर्ट ऑफ टेबल) प्राप्त किया है। दोनों ही सम्मान इंश्योरेंस के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानक निर्धारित करने वाली संस्था “मिलियन डॉलर राउंड टेबल” द्वारा प्रदान किया जाता है। यह संस्था देश विदेश के इंश्योरेंस क्षेत्र के लोगों के परफार्मेंस के आधार पर हर वर्ष बेहतरीन परफार्मेंस करने वालों का चयन कर उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय उपाधि प्रदान करती है।
राष्ट्रीय स्तर की बात करें तो इस बार दोनों पिता पुत्र ने 01/01/2021 यानी कैलेंडर ईयर के पहले दिन में डबल MDRT 2022 कर पूरे देश में No.1 स्थान हैंडिल किया, जिसमें 50 लाख – 6 मासिक प्रीमियम (यानी 1 करोड़ वर्ष की) एलआईसी में बिज़नेस किया। चिराग डागलिया देश के सबसे कम उम्र के MDRT 2022 भी बने।
नाईस इंश्योरेंस लैंडमार्क के चेयरमैन गणपत डागलिया पिछले 36 वर्ष से सभी प्रकार के इंश्योरेंस पालिसी यानी लाइफ इंश्योरेंस, मेडीक्लेम, ज्वेलरी इंश्योरेंस, फैक्ट्री जैसी कई अन्य पालिसी की सेवाएं दे रहे हैं। इनके अब तक 25000 कस्टमर्स हैं, जबकि इनके सुपुत्र चिराग डागलिया ने MBA करके नाईस को देश के अलावा विदेशों जैसे दुबई, चाईना, जापान, अफ्रीका, हांगकांग, लंदन, केन्या, अमेरिका, इंडोनेशिया और सिंगापुर जैसे कई देशो में बहुत सारे इंश्योरेंस कन्वेंशन, सेमिनार आदि में स्पीकर के रूप में भाग लेकर अपने देश भारत का नाम रोशन किया और बिजनेस फैलाया। इनकी कंपनी नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क अब तक 10000 क्लेम सेटल कर चुकी है, जिनमें खुद के अलावा दूसरे एजेंट्स के भी क्लेम निःशुल्क तौर पर सुलझाये हैं। इन्शुरन्स क्षेत्र में 350 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीत चुके हैं, जिनमे गोल्डमेडल, 27 बार M.D.R.T, 9 बार C.O.T व 3 बार T.O.T – U.S.A शामिल है।
राजस्थाव मेवाड़ के कोशीवाडा के मूल निवासी चिराग गणपतलाल डागलिया, जिन्होंने इंश्योरेंस एक्सपर्ट की कई डिग्रियां हासिल की है, सतत नए आयाम गढ़ते हुए अपनी कंपनी नाइस इंश्योरेंस को हर दिन नई उपलब्धियों से सुसज्जित कर रहे हैं।
इसी तरह गणपत डागलिया अपने बिजनेस नाइस इंश्योरेंश के जरिए लोगों को बेहतरीन सेवाएं तो दे ही रहे हैं, अपने समाज तेरापंथ धर्मसंघ के लिए भी पूर्णतः समर्पित होकर हरसंभव योगदान प्रदान कर रहे हैं।
नाइस के डागलिया पिता-पुत्र ने फिर रचा इतिहास, इंश्योरेंस के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से हुए सम्मानित
Leave a comment
Leave a comment