मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की अध्यक्षता में, मुंबई कांग्रेस की ओर से महान समाज सुधारक, विचारक और पहली महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर “महिला शिक्षा दिन” नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में वर्षा गायकवाड़ के साथ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सपरा, मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. अजंता यादव, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव जेनेट डिसूजा, सचिव भावना जैन, कांग्रेस नगरसेविका विन्नी डिसूजा, ट्यूलिप मिरांडा, कमर जहान सिद्दीकी, आफरीन शेख, पुष्पा कोली, मुंबई कांग्रेस महासचिव भूषण पाटिल और संदेश कोंडविलकर, सभी मुंबई कांग्रेस जिला अध्यक्ष और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, मुंबई कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप द्वारा समाज में काम करने वाली पांच (5) कर्तुत्ववान महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में नायर अस्पताल की डॉक्टर और महापौर पुरस्कार से सन्मानित डॉ. सारिका पाटिल, फायर ब्रिगेड में एक सहायक केंद्रीय अधिकारी के तौर पर कार्यरत रहनेवाली सुनीता खोत, एक शिक्षिका के रूप में कार्यरत नूतन विश्वासराव, सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा विद्या विलास और मुंबई के माटुंगा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की तौर पर सेवा देनेवाली नीना शांति और उनकी महिला अधिकारियों की टीम शामिल थी।
क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती पर मुंबई कांग्रेस ने किया “महिला शिक्षा दिन” कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment