मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत बोरीवली महिला मंडलने आज नवंबर गुरुवार को पोस्टर के माध्यम से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने हेतु कार्टररोड बस स्टॉप, रिक्शा स्टैंड, पुलिस स्टेशन, सब्जी मार्केट, व्यापारी दुकानो पर जाकर इस बार प्रदूषण मुक्त, SAY NO TO CRACKERS और GREEN DIWALI मनाने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाई और साथ ही साथ सभी जगह पोस्टर्स भी लगाए।
पुलिस निरीक्षक ने तेरापंथ महिला मंडल की सराहना करते हुए कहा कि आपका यह कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है। महिला मंडल से सुनीता जी हिंगड़, सयोजीका संगीता जी धाकड़ ने सबको इस अभियान के बारे मे समझाया। कुछ लोग हमारे यह पोस्टर्स भी साथ ले गए की हम भी आपके इस अभियान द्वारा दूसरो में भी जागरूकता लाएंगे और आपके इस AWARENESS CHAIN को आगे बढ़ाएंगे। ज्ञानशाला प्रशिक्षिका उषा जी सिंघवी, मंजू जी डूंगरवाल सुनीता जी हिंगड़, संयोजिका संगीता जी धाकड़ की उपस्थिति रही। सुंदर तरीके से इस अभियान को सफल बनाया गया।
बोरीवली महिला मंडल ने चलाया SAY NO TO CRACKERS और GREEN DIWALI जागरूकता अभियान
Leave a comment
Leave a comment