मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन मेंतेरापंथ मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत विक्रोली महिला मंडल ने 12 नवंबर गुरुवार को 4:00 बजे पोस्टर के माध्यम से प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने हेतु नजदीकी हॉस्पिटल, मंदिर, स्कूल, पुलिस स्टेशन जाकर इस बार प्रदूषण मुक्त, SAY NO TO CRACKERS, और ग्रीन दिवाली मनाने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाई और साथ ही सभी जगह पोस्टर्स भी लगाए। कुछ लोग यह पोस्टर्स भी साथ ले गए कि हम भी आपके इस अभियान के द्वारा दूसरो में जागरूकता लाएंगे और आपके इस जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। महिला मंडल से संयोजिका जयश्री कटारिया, सहसंयोजिका डिंपल सिंघवी, सुनीता चिप्पड, मीना ओसवाल की उपस्थिति रही।