बोईसर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा निर्देशित प्रकाशोत्सव सेमिनार का आयोजन जूम ऐप के माध्यम से 8 नवंबर रविवार को बोईसर में महिला मंडल एवं ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंगलाचरण ज्ञानशाला की विद्यार्थी सिद्धि चप्पलोत ने किया। स्वागत गीतिका निधि जी खोखावत ने किया।
महिला मंडल अध्यक्षा कांता जी सोलंकी ने दीपावली क्यों मनाते हैं, उसके बारे में बताया। और इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हमारे महिला मंडल के परामर्शक करुणा जी ढाला वत ने हमें ranle, unlearn, relearn के बारे में बताया और हमें ग्रीन दिवाली मनाने की प्रेरणा दी और कहां हमें पताखे फोड़ कर प्रदूषण नहीं फैलाना है।
आगे कहा कि हम पहले से ही कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं और हमारे ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षका रेखा जी बाफना ने सभी बच्चों और महिलाओं को शपथ दिलाई कि हमें पटाखे नहीं फोड़ने हैं। इस सेमिनार में लगभग 35 से 40 मेंबर्स की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का आभार प्रिया जी सुराणा ने व्यक्त किया और इस पूरे सेमिनार का कुशल संचालन महिला मंडल मंत्री प्रफुला आदि चपलोत ने किया।
बोईसर महिला मंडल ने किया ग्रीन दीपावली सेमिनार का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment