नेरुल। पूर्व संयोजिका सरोज जी बाफना द्वारा नमस्कार मंत्र का संगान।उपासिका वीणाजी मेहता ने मंगलाचरण चौबीसी संगान द्वारा किया।संयोजिका मनीषा चंडालिया ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत स्वागत भाषण द्वारा किया। मुंबई महिला मंडल कोषाध्यक्ष चंदा जी कोठारी ने मुंबई के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा ने अपने वक्तव्य द्वारा सभी में एक नई ऊर्जा प्रदान की।
मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री की कच्छारा ने अपने वक्तव्य से सभी का हौसला बढ़ाया। पूरे मुंबई से भक्तांबर कंठस्थ करने के लिए 80 बहने जुड़ी जिसमें से 26 बहनों ने यह पड़ाव पार किय नेरूल महिला मंडल में सभी का सम्मान सर्टिफिकेट द्वारा किया।भक्तांबर सीखने वाली सभी बहनों ने सामूहिक भक्तांबर का संगान किया।भक्तांबर सीखने वाली सभी बहनों ने इस क्लास के अपने अनुभव शेयर किए। इस भक्तांबर की क्लास चलाने के लिए आशा सोनी, कविता सींघवी, कमलाजी सियाल, अनीताजी सियाल, भावना धोका एवं रेनू सेठ का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा,मंत्री स्वीटीजी लोढा, सह मंत्री गीतांजलिजी बोथरा, सरोजजी सिंघवी, मीडिया प्रभारी अलकाजी मेहता,सहयोजना प्रभारी अनीताजी सियाल की गरिमामय उपस्थिति रही। इस सम्मान समारोह में जुम एवं फेसबुक लाइव पर लगभग 92 बहने जुड़ी।कार्यक्रम का कुशल संचालन सह संयोजिका आशा सोनी ने किया।सह संयोजिका कविता सिंघवी ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन द्वारा आभार किया।
नेरुल महिला मंडल ने किया भक्तांबर कंठस्थ सम्मान समारोह का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment