मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई ने “ स्व से शिखर तक- आध्यात्म की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत नवाह्न्विक अनुष्ठान का प्रारंभ 17 अक्टूबर 2020 को हुआ। कार्यक्रम का आगाज़ ज़ूम ऐप पर मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्रीजी कच्छारा के स्वागत भाषण से हुआ। हर रोज मुंबई महिलामण्डल की परामर्शक बहिने श्रीमती विमलाजी नाहटा, कांताजी तातेड़, शांता देवी धोका, भगवती देवी हिरण, सुशीलाजी डुंगरवाल, विमलाजी दुग्गड़, कमला जी सुराणा द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। सुमधुर मंगलाचरण सहमंत्री श्रीमती सरोजजी सिंघवी, स्वीटीजी मेहता, सीमाजी बाफना, वंदनाजी सुराणा, ममताजी सुराणा, अंकिताजी इंटोदिया, डिम्पलजी हिरण, आशाजी मेहता व ताराजी मुणोत ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत नवदिवस तक जप अनुष्ठान का क्रम चला जिसमे डॉ दिलीपजी सरावगी जो कि एक साधक, जीवन प्रचारक व मोटिवेटर है उन्होंने मंत्रो का शुद्ध उच्चारण व जप तप का आध्यात्मिक लाभ के बारे में समझाया। इस प्रकार यह कार्यक्रम नवमी तक लगातार सुचारू रूप से ज़ूम पर व फेसबुक लाइव चला व बहुत से साधक लाभाविंत हुए। एवं बहिनो की अच्छी उपस्थिति रही। इसमें महिलामण्डल के अलावा सभा, तेयुप व कन्यामण्डल ने भी इस क्रम का लाभ लिया। सभा से राजेंद्र जी कोठारी, महिलामण्डल से सरिताजी धलावत, कन्यामण्डल से रिद्धि बांठिया ने अपने अनुभव बताये ।
समापन के दिन 25 अक्टूबर को विशेष अतिथि अभातेमम की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पाजी बैद व महामंत्री श्रीमती तरुणाजी बोहरा की सम्मानीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का तकनीकी संचालन प्रतिदिन ई मीडिया प्रभारी अल्काजी मेहता ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुंबई महिलामण्डल मंत्री श्रीमती स्वीटीजी लोढ़ा, सह मंत्री गीतांजलिजी बोथरा, कन्यामण्डल प्रभारी संगीताजी चपलोत, कल्पनाजी परमार, सरिकाजी बाफना, सुचिताजी कोठारी एवं वंदनाजी मुणोत ने किया। आभार ज्ञापन मुंबई महिलामण्डल मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा ने किया। हर दिन अच्छी संख्या में श्रावकों की उपस्थिति रही है।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई का नवान्हिका अनुष्ठान शुरू

Leave a comment
Leave a comment