वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार वसई महिला मंडल ने महाश्रमणोस्तु मंगलम् कार्यशाला का भव्य आयोजन तेरापंथ भवन वसई मे किया। तीन क्षेत्रों की शाखा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वसई, नालासोपारा, विरार दिनांक 18 मई 2024 शनिवार को साध्वी श्री पुण्य यशा जी आदि ठाणा -४ एवं साध्वी श्री पियुषप्रभा जी आदि ठाणा -४ के सानिध्य में आयोजित हुआ। साध्वी श्री ने नमस्कार महामंत्र से कार्यशाला की शुरुआत की। कन्या मंडल वसई, विरार द्वारा महाश्रमण अष्टकम से गुरुदेव को अभिवंदना अर्पित की।
अध्यक्ष चंदा गोखरू ने सभी बहनों का स्वागत किया और आचार्य श्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा कल्याण महोत्सव दिवस पर श्रद्धासिक्त अभिवंदना की।साध्वी श्री दीप्ति यशा जी और साध्वी श्री वर्धमान यशा जी ने गीत की प्रस्तुति दी संपदाओं पर एवं बोधी प्रभाजी ने उन संपदाओं को संक्षेप में समझाया।
बहनों ने अष्टगणी संपदा-आचार संपदा, श्रुत संपदा, शरीर संपदा, वचन संपदा, वाचना संपदा, मति संपदा, प्रयोग संपदा, संग्रहपरिक्ता संपदा से सुशोभित आचार्य श्री महाश्रमण जी की जीवन संपदा एवं गुरुदेव के 50 वें दीक्षा कल्याण की अभ्यर्थना अपने भावों से व्यक्त की।
साध्वी श्री पुण्य यशा जी ने संपदाओं को और विशेष रूप से प्रत्येक संपदा को एक -एक कर समझाया और संग्रहपरिक्ता संपदा के बारे में बताया कैसे गुरुदेव समय-समय पर संघ की संवर्धना हो इसलिए मुमुक्षू ,दीक्षा और साधु – साध्वियो की संख्या बड़े इस ओर ध्यान दिलाते हैं।
साध्वी श्री डॉ पीयूष प्रभा जी ने उनकी करुणा और साध्वीयों के प्रति जो आत्मीय भाव,वात्सल्य भाव कि कैसे गुरुदेव स्वयं विहार करते-करते भी अगर साध्वियां आगे पीछे हो जाए तो रुक जाते हैं। उनका बोज हल्का करने के लिए संतों को आगे भेजा यह सब चीजें बताई।
अंत में धम्मो मंगलम मुक्किटं किताब पर साध्वी श्री दीप्ति यशा जी ने बहुत ही रोचक तरीके से क्विज प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में महिलाओं को चार ग्रुपों मैं डिवाइड किया। बहनों को इस प्रतियोगिता में बहुत मजा आया।
तीनों क्षेत्रो की बहनों ने आचार्य महाश्रमण जी को समर्पित गीतिका का संगान भी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती आशा जी गुंदेचा ने किया। आभार ज्ञापन भाग्यश्री सूर्या ने किया। तीनों क्षेत्रों से 60 से अधिक बहनों की कार्यक्रम में सराहनीय उपस्थिति रही।
वसई में महाश्रमणोस्तु मंगलम् कार्यशाला का आयोजन
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240520-WA0057-860x645.jpg)
Leave a comment
Leave a comment