वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में मुंबई महिला मंडल के निर्देशानुसार चार भावना एवं मैत्री की अनुप्रेक्षा कार्यशाला का ज़ूम पर सफल आयोजन 13 अक्टूबर मंगलवार को वसई और विरार महिला मंडल द्वारा किया गया। मुम्बई महिलामण्डल मंत्री स्वीटीजी लोढा ने कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा की। मंगलाचरण की प्रस्तुति वसई महिलामण्डल की बहनों के द्वारा दी गई।
स्वागत भाषण विरार महिला मंडल की संयोजिका हेमलताजी चोरडिया द्वारा किया गया। MMM मंत्री स्वीटीजी लोढा ने चार भावना कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त किये।वसई ओर विरार की बहनों को आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया।सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से उनका स्वागत किया। समणी डॉ ज्योतिप्रज्ञजी ने निर्जरा भावना को विस्तार से बहनों समझाया। मुख्य वक्ता सुशीलाजी सिंघवी (MMM उपाध्यक्षा, उपासिका)आपने धर्म भावना,लोक भावना और बोधि दुर्लभ भावना को कहानी,गीतिका के माध्यम से बहुत ही रोचक ढंग से समझाया।मुनि मुनिसुव्रतकुमारजी ने धर्म भावना के विषय मे समझाया ओर वरिष्ठ श्रावक सोहनलालजी डांगी की 15दिन तक चल रही तपस्या ओर संथारे के भाव के विषय मे बताया। कार्यशाला में विशेष उपस्थिति मुंबई महिला मंडल मंत्री श्रीमती स्वीटी जी लोढ़ा , सहमंत्री श्रीमती गीतांजलिजी बोथरा, MMM कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती किरणजी हिंगड़ की रही आभार ज्ञापन वसई महिला मंडल सह संयोजिका चंदाजी गोखरू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वसई महिलामण्डल सह संयोजिका सुनिताजी सिंघवी द्वारा किया गया। समणी डॉ ज्योतिप्रज्ञाजी ने मंगलपाठ से कार्यक्रम का समापन किया। कार्यशाला को सफल बनाने में वसई महिलामण्डल संयोजिका अनिताजी बापना ओर करुणाजी कोठारी नीलम मयंक ओर तेयुप से कमलेशजी लोढ़ा का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में लगभग 26 से 28 बहनों की उपस्थिति रही एवं बहुत ही सफल कार्यशाला का आयोजन रहा।
वसई विरार महिलामण्डल ने किया चार भावना एवं मैत्री की अनुप्रेक्षा कार्यशाला का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment