मुंबई:14 अक्टूबर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत को चार महीने हो गए हैं। जून महीने में सुशांत सिंह अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की गुत्थी अभी तक भी सुलझ नहीं पायी है। ऐसे में अब उनकी दोस्त स्मिता पारिख ने विकिपीडिया से मांग की है कि वह सुशांत के बायो में ‘मौत का कारण’ में ‘आत्महत्या’ हटाकर ‘हत्या’ कर दें। स्मिता ने अपने ट्विटर हैंडल से सुशांत के सभी फैन्स से एक पेटिशन साइन करने के लिये कहा है। इस ट्वीट को अभी तक चार हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सुशांत के फेन्स द्वारा लगातार इसे रीट्वीट किया जा रहा है।
स्मिता ने विकिपीडिया से अपील करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा कि “उनकी हत्या की गयी है, कृपया उनके विकिपीडिया स्टेटस में बदलाव कर दीजिये! हम उनके सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं। हम उनके लिए न्याय चाहते हैं। कृपया करके इस पेटिशन पर साइन करें।” उन्होंने इसके साथ अपने फेसबुक का लिंक भी शेयर किया है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “आज फिर 14 तारीख है। उनके मौत के पीछे जितने भी लोग थे सभी बाहर घूम रहे हैं। उनके अपने ही कुछ लोगों ने उन्हें धोखा दिया। दुनिया को उनकी जरूरत थी, हमें उनकी जरूरत है। उनकी इन्डस्ट्री वालो ने भी केवल उन्हें बदनाम किया है। वह सभी चुप हैं आखिर क्यों?”
अभी तक कहाँ पहुंचा है SSR केस
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर के बाद से उनकी आत्महत्या को खारिज किया जा रहा है। उनके परिवार और फैन्स इसे किसी की साजिश बता रहे हैं। उनके परिवार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने रिया पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। तब से लगातार इस मामले की जांच की जा रही है। इस मामले की जांच में सीबीआई, ईडी और एनसीबी सभी लगे हुए हैं। 14 अक्टूबर को सुशांत की मौत को 4 महीने हो गए हैं।
कौन है स्मिता पारिख
स्मिता पारिख, सुशांत सिंह राजपूत की एक अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। वह दोनों 2017 से दोस्त हैं। लिटरेचर फेस्टिवल में सुशांत गेस्ट स्पीकर के तौर पर आये थे जहाँ उन दोनों की मुलाकात हुई थी। अब उनके लिए स्मिता ने अपने ट्विटर पर विकिपीडिया से मांग की है। विकिपीडिया में सुशांत की ‘मौत का कारण’ में ‘सुसाइड’ लिखा गया है। स्मिता चाहती हैं कि वहां ‘मर्डर’ लिखा जाया। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट का लिंक भी इसमें शेयर किया है।