मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती सम्पूर्ण राष्ट्र तथा विश्व के साथ-साथ पश्चिम रेलवे पर भी मनाई गई। पश्चिम रेलवे को बापू के जन्मस्थल पोरबंदर तथा उनसे जुड़े अन्य ऐतिहासिक स्थलों जैसे साबरमती के अपने क्षेत्राधिकार में होने का गौरव प्राप्त है। 2 अक्टूबर, 2018 के इस ऐतिहासिक दिन पश्चिम रेलवे द्वारा बापू की यादों से जुड़े 12 स्टेशनों पर भारत के इस महानायक की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर आधारित विशेष चित्रण कर इन्हें सौंदयीकृत किया गया। साथ ही पश्चिम रेलवे के सभी 6 मंडलों पर प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, विशेष स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएंण इत्यादि विभिन्न आयोजन किये गये।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी रविंद्र भाकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये विशेष कलात्मक चित्र गांधीजी के जीवन से जुड़े पश्चिम रेलवे के चयनित 12 स्टेशनों पर लगाये गये, जिनमें मुंबई मंडल का मुंबई सेंट्रल स्टेशन, भावनगर मंडल के भावनगर, पोरबंदर, लिम्बडी, वाधवान एवं गोंडल स्टेशन, वडोंदरा मंडल का वडोदरा एवं नडियाद, राजकोट मंडल का राजकोट स्टेशन तथा अहमदाबाद मंडल का अहमदाबाद, पालनपुर तथा विरमगाम स्टेशन शामिल हैं। वर्ष 2018-19 में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भारतीय रेल का स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान एक सच्ची श्रद्धांजलि है। भारतीय रेल का सबसे महत्त्वपूर्ण स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा पश्चिम रेलवे के सभी 6 मंडलों पर 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2018 तक मनाया गया। पश्चिम रेलवे पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एक ‘जन आंदोलन’ साबित हुआ, जिसमें अधिकारियों तथा रेलकर्मियों, सफाईकर्मियों, गैर सरकारी संगठनों एवं स्कूलों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। रेल यात्रियों ने भी बड़ी संख्या में स्टेशन को साफ सुथरा रखने की प्रतिज्ञा ली। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरूआत से ही झाडू लेकर स्टेशन को साफ रखने, कूडे को इकठ्ठा करने, स्टेशन के पर्यावरण को साफसुथरा रखने जैसी प्रक्रियाएंण नियमित हो गई। लोगों ने इसमें बढ चढकर हिस्सा लिया तथा ‘स्वच्छता में ही ईश्वर का वास है’ इस संदेश को लोगों तक पहुंचाया।
प्रधान कार्यालय में सत्यनिष्ठा का आयोजन
2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्वनी लोहानी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मिशन सत्यनिष्ठा के अंतर्गत रेलकर्मियों को ‘एथिकस् इन गर्वनेंस’ विषय पर संबोधित किया। चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री ए के गुप्ता ने अपने विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ इसमें भाग लिया।
बांद्रा टर्मिनस पर स्वच्छता अभियान
2 अक्टूबर, 2018 को बांद्रा टर्मिनस स्टेशन परिसर में ओबेराय इंटरनॅशनल स्कूल तथा जमनादास नरसी स्कूल के लगभग 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वच्छता शपथ के साथ शुरू इस आयोजन में रैली, श्रमदान तथा पौधारोपण जैसे जागरूकता प्रोग्राम किये गये। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री एल एन पांडे वरिष्ठ अधिकारियों एवं निरीक्षकों के साथ उपस्थित थे। स्टेशन के प्लेटफार्म नं.7 तथा स्टेबलिंग लाइन नं.2 से लगभग 500 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया। बांद्रा टर्मिनस स्टेशन परिसर में लगभग 150 पाम ट्री लगाया गया। जनजागरूकता के लिये पश्चिम रेलवे की कल्चरल टीम द्वारा नुक्कड नाटक भी किया गया। स्टेशन के उत्तरी छोर पर श्रमदान किया गया। रेल अधिनियम के अंतर्गत कचरा फैलाने वाले लोगों से जुर्माना स्वरूप 52 हजार रुपये वसूले गये।
मुंबई मंडल पर विभिन्न आयोजन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मुंबई मंडल पर विभिन्न आयोजन किये गये। विरार स्टेशन विवा कॉलेज तथा एलेन इन्स्टीटयूट, मुंबई सेंट्रल पर रिलायन्स ग्रुप, वसई रोड स्टेशन पर एलेन कम्प्यूटर इन्स्टीटयूट सहित विभिन्न स्टेशनों पर अन्य स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उधना स्टेशन पर स्काउटों और गाइडों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अंधेरी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जागरूकता फेरी निकाली गई। पश्चिम रेलवे के कल्चरल एवं फाइन आर्ट असोसिएशन द्वारा मुंबई सेंट्रल , महालक्ष्मी एवं बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर नुक्कड नाटक मंचित किये गये। नंदुरबार स्टेशन पर 5 डस्टबिनों का वितरण किया गया।
पश्चिम रेलवे ने 12 रेलवे स्टेशनों पर कलात्मक चित्रों तथा स्वच्छता अभियान के साथ बड़े पैमाने पर मनाई गई गांधी जयंती

Leave a comment
Leave a comment