मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल पालघर द्वारा वार्षिक अधिवेशन व साधारण सभा की मीटिंग शुक्रवार 24 जुलाई को ज़ूम ऐप्प पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परामर्शक श्रीमती पुष्पा बाई श्रीश्रीमाल द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ।
स्वागत भाषण अध्यक्षा श्रीमती संगीता बाफना द्वारा किया गया। मंत्री श्रीमती विद्या बाफना ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संविधान का वाचन उपाध्यक्षा श्रीमती अनिशा सिंघवी ने किया। कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती निधि सिंघवी ने कन्या मंडल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। ऑनलाईन ज़ूम मीटिंग प्रथम बार पालघर में आयोजित हुई जिसमें 50 महिला, कन्याओ की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन मंत्री श्रीमती विद्या बाफना ने किया। समाचार प्रदाता दिनेश राठौड़।
पालघर तेरापंथ महिला मंडल का वार्षिक अधिवेशन व साधारण सभा ज़ूम ऐप्प पर
Leave a comment
Leave a comment