मुंबई:मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 404.62 अंक ऊपर और निफ्टी 103.9 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 571.56 अंक तक और निफ्टी 157.35 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 511.34 अंक या 1.37% ऊपर 37,930.33 पर और निफ्टी 140.05 पॉइंट या 1.27% ऊपर 11,162.25 पर बंद हुआ। आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में रहा 11% का उछाल रहा। इससे पहले सोमवार को बीएसई 398.85 अंक ऊपर 37,418.99 पर और निफ्टी 120.50 पॉइंट ऊपर 11,022.20 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
ICICI बैंक | 4.45 % |
कोटक बैंक | 3.18 % |
एक्सिस बैंक | 2.81 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 2.02 % |
सिटी यूनियन बैंक | 1.82 % |
फेडरल बैंक | 1.58 % |
बीएसई पर करीब 43 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 147 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,849 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,449 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,238 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 103 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 52 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 356 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 254 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 11.95 | 1.21 | 11.27 |
पिरामल एंटरप्राइजेज | 1559.65 | 153.45 | 10.91 |
डेन नेटवर्क | 109.60 | 9.95 | 9.98 |
हैथवे केबल | 52.70 | 4.75 | 9.91 |
सेंट्रल बैंक इंडस्ट्रीज | 18.40 | 1.55 | 9.20 |
अमेरिकी बाजारों में बढ़त के साथ बंद
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 8.92 अंक ऊपर 26,680.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.51 फीसदी बढ़त के साथ 263.90 अंक ऊपर 10,767.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.84 फीसदी बढ़त के साथ 27.11 पॉइंट ऊपर 3,251.84 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.55 फीसदी बढ़त के साथ 18.21 अंक ऊपर 3,332.36 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,54,917 हो गई है। इनमें 4,01,712 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 7,24,702 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 28,099 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14,852,700 हो चुकी है। इनमें 613,213 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 143,834 हो चुकी है।