मुंबई:गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 349.39 अंक ऊपर और निफ्टी 88 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 420.34 अंक तक और निफ्टी 122.05 पॉइंट कर ऊपर जाने में काूपमयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 378.30 अंक या 1.05% ऊपर 36,430.11 पर और निफ्टी 121.75 पॉइंट या 1.15% ऊपर 10,739.95 पर बंद हुआ। आज इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.14% तक की बढ़त रही। इससे पहले बुधवार को बीएसई 18.75 अंक ऊपर 36,051.81 पर और निफ्टी 10.85 पॉइंट ऊपर 10,618.20 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
फेडरल बैंक | 4.41 % |
इंडसइंड बैंक | 3.30 % |
कोटक बैंक | 2.02 % |
RBL बैंक | 1.34 % |
एक्सिस बैंक | 1.24 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.12 % |
बीएसई पर करीब 55 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 142 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,770 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,081 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,526 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 90 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 50 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 223 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 223 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
आज के टॉप-5 शेयर
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
ईआईडी पैरी | 304.60 | 29.45 | 10.70 |
इंफोसिस | 910.90 | 79.45 | 9.56 |
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज | 581.85 | 46.85 | 8.76 |
इप्का लैब्स | 1777.15 | 126.15 | 7.64 |
बीपीसीएल | 394.05 | 24.40 | 6.60 |