मुंबई। 19 जून 2020 को गुरुदेव श्री महाप्रज्ञजी की 101 वें जन्म दिवस पर ठाणे महिला मंडल द्वारा गुरुदेव तुलसी की जी की अद्भुत रचना तेरापंथ प्रबोध पर आधारित आध्यात्मिक अंताक्षरी का आयोजन किया गया। सुबह 11-12 ॐ श्री महाप्रज्ञ गुरूवे नम: का जप लगभग 627 बहनो ने किया। आयंबिल 18व एकासन 39 हुए।
कार्यक्रम की शुरुवात मुम्बई कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ उपासिका श्रीमती प्रतिभा जी चौपडा ने नमस्कार महामंत्र से किया। इसमें तीन राउंड रखे गए पहला राउण्ड बुद्धि लड़ाओ पद्य गाओ दुसरा राउण्ड पिक्चर जानो पद्य पहचानो तीसरा राउण्ड कड़ियों को जोड़ो पज्जल को तोड़ो यह कार्यक्रम व्हाट्सएप द्वारा आयोजित किया गया, इसमें 50 संभागियो ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में विजेता इस प्रकार रहे प्रथम वीणा जी सेठिया द्वितीय सुनीता जी बडाला। तृतीय कैलाश जी आच्छा। गेम महाराष्ट्र जैन विधा प्रभारी श्रीमती विमला जी डागलिया व मुम्बई विशेष सहयोगी तत्व ज्ञान में श्रीमती सपनाजी डागलिया ने खेलाया। सभी का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन संयोजिका सीमा साँखला ने किया आभार ज्ञापन संयोजिका शोभा जी झाबक ने किया।
आचार्य महाप्रज्ञ जी के जन्मदिवस पर ठाणे महिला मण्डल ने किया आध्यात्मिक अंताक्षरी का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment