मुंबई। लगातार बढ़ते कोरोना मामलों से परेशान मुंबईकरों के लिए एक राहत भरी खबर है और वह राहत भरी खबर यह है कि मुंबई में लगातार दो दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। आज यानि मंगलवार को पॉजिटिव आए कुल मामलों की संख्या 1002 रही जबकि 39 लोगों की मौत हुई। अब तक मुंबई में कुल मामले 32791 दर्ज किए गए जबकि अब तक मुंबई में कोरोना से मृतकों की संख्या 1065 हो चुकी है।
सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 22 मई को कोरोना पॉजिटिव मामलों में जबरदस्त उछाल देखा गया था जो कि कुल संख्या 1751 थी हालांकि उस दिन मृतकों की संख्या 27 थी। इसी तरह 23 मई को मुंबई में कुल 1566 नए मामले दर्ज किए, मृतकों की संख्या 40 रही। 24 मई को पॉजिटिव मामलों में फिर उछाल देखा गया और 1725 मामले पॉजिटिव निकले जबकि मृतकों की संख्या 39 रही। उसके बाद 25 मई को पॉजिटिव मामलों में काफी कमी देखी गई और उस दिन कुल मामले 1430 हुए जबकि 26 मई को और भी गिरावट के साथ कुल मामलों की संख्या 1002 तक पहुंच गई। हालांकि असली राहत की बात तब होगी, जब यह ट्रेंड बना रहे। और यदि यह ट्रेंड बना रहता है तो आने वाले दिनों में मुंबई और महाराष्ट्र के लिए काफी राहत की बात होगी।
जानकारी के अनुसार, 26 मई को महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2,091 पॉजिटिव केसों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 54,758 तथा एक्टिव मरीज 36,004 हो चुकी है। इसके अलावा 24 घंटे में 97 मरीजों की मौत के साथ ही कुल मृतकों की संख्या 1,792 हो गई है। आज यानि 26 मई को ठीक होकर 1668 लोग अपने घर गए इसे मिलाकर कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 16954 हो गई है जबकि कुल संक्रमितों की वर्तमान संख्या 54758 है, जिसमें 36004 एक्टिव मरीज हैं।
मुंबई में लगातार दो दिन से कोरोना मामलों में गिरावट
Leave a comment
Leave a comment