माधोपुर:राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्कूल में 40 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। यह घटना गुरुवार रात की बताई जाती है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने अपने बयान में कहा कि वह सवाई माधोपुर में एक महीने से फंसी थी। उसने जयपुर में अपने निवास तक जाने का फैसला किया। गुरुवार की रात वह बाटोद पुलिस थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल परिसर में आराम करने के लिए रुकी थी, लेकिन यहां तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला की ओर से शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। डीएसपी पार्थ शर्मा ने कहा कि आरोपियों की पहचान ऋषिकेश मीणा, लखन रेगर और कमल खारवाल के रूप में की गई है और उन्हें अदालत में पेश किया गया है। इस दौरान महिला के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। पुलिस ने बताया कि महिला का बेटा दौसा जेल में बंद है और महिला जयपुर में किराए पर रहती है।