नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के प्लाज्मा थेरेपी से इलाज की शुरुआती सफलता के नतीजों पर चर्चा की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के डॉक्टरों की लगन और कड़ी मेहनत के कारण ही इस तकनीक के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भी इससे काफी तेजी से आराम होता दिख रहा है।
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 2376 हुए, अब तक 50 की मौत
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2376 हो गई। वहीं इस बीमारी से दो और लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 50 मृतकों में से 27 लोगों की उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक थी। अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों की उम्र 50-59 वर्ष के बीच थी तथा 10 मृतकों की आयु 50 वर्ष से कम थी। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बुधवार रात तक 2,248 और मृतकों की संख्या 48 थी। दो और लोगों की मौत के साथ दिल्ली में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 50 हो गई है।