विक्रोली। तेरापंथ महिला मंडल विक्रोली और कांजुरमार्ग द्वारा महिला दिवस पर बाइक रैली का आयोजन किया गया। मंडल संयोजिका जय श्री कटारिया के नेतृत्व में मुख्य अतिथि मनसे शाखा प्रमुख जयंत दांडेकर साहेब और पुलिस इंस्पेक्टर भोंसले साहेब थे। रैली नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। आयोजन सफल बनाने में युवक परिषद के उपाध्यक्ष रमेश जी कटारिया कांजुरमार्ग की संयोजिका अंजना जैन सहसंयोजिका डिंपल सिंघवी, कंचन गुन्देचा, दिव्या सिरोहिया, ममता भोगर, पिंकी बाफना, खुशबू राठौड़, डिंपल चोरडिया, रमीला कोठारी सक्रिय रहे। महिला मंडल व दूसरे अन्य संगठनों की भी अच्छी उपस्थिति रही। बाइक चलाने वाली सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। लोग बुक में हस्ताक्षर लिए गए, और जुंबा एक्सरसाइज महिला मंडल से प्रियंका बोरदिया ने करवाई, आभार ज्ञापन दोनों क्षेत्र की संयोजिकाओ ने किया यह जानकारी जय श्री रमेश जी कटारिया ने दी।
महिला दिवस पर विक्रोली-कांजुरमार्ग महिला मंडल की बाइक रैली
Leave a comment
Leave a comment