नालासोपारा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देश अनुसार, तेरापंथ महिला मंडल नालासोपारा द्वारा पौध का सिंचन और गुड पेरेंटिंग की कार्यशाला का सफल आयोजन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री पुण्य यशा जी आदि ठाणा 4 के सानिध्य में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ साध्वी श्री पुण्य यशा जी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा किया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। महिला मंडल अध्यक्ष श्री मति मानसी जी मेहता ने अपने सुंदर वक्तव्य से सभी का स्वागत किया।
साध्वी श्री वर्धमान यशाजी ने अपने बच्चों को कैसे संस्कार दिये जाए और साध्वी श्री पुण्य यशा जी ने छोटी-छोटी घटनाओ द्वारा गुड पेरेंटिंग के महत्व को समझया और हमारे अच्छे संस्कार हमारे बच्चों का जीवन बना सकते हैं यह महत्तवपूर्ण बात बताई।
कार्यक्रम में बहनों और कन्याओं की सराहनीय उपस्थति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन मंत्री रंजना जी सोलंकी ने किया। महिला मंडल मंत्री श्री मति प्रवीणा जी खाब्या ने आभार व्यक्त किया।
– विकास धाकड़