मैनपुरी:शनिवार को मैनपुरी में प्रसपा की मासिक बैठक में भाग लेने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अल्प समय में प्रसपा ने प्रदेश में अपनी पकड़ बनाई है। पार्टी में जमीन से जुड़े नेताओं को सम्मान दिया जा रहा है। सदस्यता अभियान में प्रसपा से बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग जुड़ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री तो ईमानदार हैं लेकिन बाकी अमला भ्रष्टाचार में डूबा है।
आगरा बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित बैठक में शिवपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 6 वर्षों में जनता, नौजवानों व किसानों से किए गए वायदों को पूरा नहीं किया है। भ्रष्टाचार को खत्म करने का वायदा करने वाली सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं और थाने तो बुरी तरह से लूट मचाए हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ तो ईमानदार हैं लेकिन बाकी के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पूरे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है। मजदूरों को उनके कार्य का रुपया नहीं मिल रहा है। बिजली का राजस्व घट रहा है। मुख्यमंत्री का किसी भी अधिकारी पर कोई अंकुश नहीं है। पूरे प्रदेश में मनमानी चल रही है।
सीएए कानून देशहित में नहीं
शिवपाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल में मुसलमानों का भी नाम जोड़ा जाता तो देश में कोई घटना नहीं होती। यह कानून देशहित में नहीं है। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है। सरकार प्रदर्शन करने वालों को ही जेल भेज रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रसपा की प्रदेश में सरकार बनने पर कानून बनाकर प्रत्येक घर से पुत्र या पुत्री को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट ने भी कहा है कि देश में मुसलमानों की हालत दलितों से भी बदतर है। उन्होंने जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव से कहा कि बूथ स्तर पर दो सक्रिय मजबूत कार्यर्ताओं को लगाएं। आने वाले पंचायत चुनाव में प्रसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे पूर्व सपा छोड़कर आए आजम खान व सतेंद्र यादव तथा उनके दर्जनों साथियों को शिवपाल सिंह यादव ने प्रसपा की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर ये रहे मौजूद
युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जॉनी, पूर्व विधायक अनिल यादव, डा. रामकुमार यादव, संध्या कठेरिया, किशन दुबे, अरविंद यादव, महिला जिलाध्यक्ष नेहा चौहान, सचिन यादव, जैसीराम यादव, समीम मंसूरी, राहुल यादव, अमित यादव, पंकज चौहान, नीरज यादव, संतोषी मिश्रा, धीरेंद्र चौहान, राजवीर यादव, दिनेश यादव, मुकेश शाक्य, हरिप्रसाद यादव, नरेश प्रसाद, हनुमंत कठेरिया, जितेंद्र यादव, अखिलेश यादव, अवनेश, उमाकांत सहित दर्जनों लोग।
फोटो-21-शनिवार को प्रसपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।