बेंगलुरु:कर्नाटक के पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का रविवार की सुबह निधन हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह खबर उडुपी के विधायक रघुपति भट के हवाले से दी है। भट ने कहा- विश्वेश तीर्थ स्वामी उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में अंतिम सांस ली।
रविवार तड़के विश्वेश तीर्थ स्वामी जी को केएमसी अस्पताल से उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में शिफ्ट किया गया था।
उनके निधन की खबर के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा-मेरे भगवान कृष्ण उनकी आत्मा की शांति दे। इस दुख की घड़ी में मैं प्रार्थना करूंगा कि उनके अनुयायियों को इससे उबरने के लिए शक्ति मिले।
इससे पहले, उनके देखने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भी उडुपी के कृष्ण मठ रविवार की सुबह पहुंची।
इससे पहले, उनकी हालत काफी गंभीर थी और स्थिति काफी बिगड़ती जा रही थी। शनिवार को कस्तूरबा अस्पताल, मनिपाल के मेडिकल अधीक्षक ने कहा था कि उनकी हालत बेहद नाजुक है इसमें सुधार नहीं हो रहा है।
पेजावर मठ उडुपी के ‘अष्ट’ मठों में से एक है। स्वामी (88) को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था। डॉक्टरों ने पहले कहा था कि स्वामी जी का निमोनिया का इलाज चल रहा था।
पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन
Leave a comment
Leave a comment