नालासोपारा संघ में पर्युषण पर्व का तीसरा दिन

संजय जैन।।
नालासोपारा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नालासोपारा में पर्युषण पर्व का तीसरा दिन हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ स्थानक में स्वाध्याय सागर सराफ देवीलाल खेरोदिया ने अपने जीवन में आत्मा से परमात्मा तक कैसे पहुचे हुए पर प्रकाश डाला, आज एक्यूप्रेशर के लिए डॉक्टर ने आकर के सबको जानकारी दी।
स्वाध्यय द्वारा प्रश्नोत्तर, जाप,आयंबिल,एकासन, उपवास, प्रतिकमन के साथ ही रात्रि को गुरु भक्ति जैसे विविध प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। बहुत ही सुंदर एक से बढ़कर एक आयोजन हो रहे है ऐसे प्रतीत हो रहा है मानो चातुर्मास चल रहा हो और इस बार सभी की दिल की इच्छा है कि 2019 में चातुर्मास अवश्य होना ही चाहिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमेशचंद्र इंटोदिया, साधना के समय उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नालासोपारा संघ का सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में पर्युषण पर्व को सफल बनाने में आप अपनी भूमिका का निष्पादन कर रहे हैं अध्यक्ष संघ पर्व के अंतिम दिन शमायाचना भर को ऐतिहासिक दिन से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर दिशानिर्देश जारी किए।
स्थानीय संघ के साथ ही महिला मंडल नवयुवक मंडल कन्या मंडल की उपस्तिथि सराहनीय रही। यह जानकारी अध्यक्ष रमेशचंद्र इंटोदीया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *