पर्युषण पर अणुव्रत समित्ति मुम्बई तेरापंथ भवन ठाणे पहुँची

ठाणे। जैन धर्म के सबसे बड़े महापर्व पर्युषण के दूसरे दिन अणुव्रत समित्ति मुम्बई तेरापंथ भवन ठाणे में आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञनुवर्ती मुनि प्रो महेंद्र कुमारजी के दर्शन के लिए पहुँची।
जहाँ मुनि श्री से प्रेरणा पाथेय लिया एवं स्वाध्याय दिवस पर प्रवचन श्रवण किया एवं सामयिक का लाभ लिया।
मुनि श्री महेंद्र कुमार जी से सेवा का लाभ देते हुए फरमाया की अणुव्रत समित्ति मुम्बई की सजगता है कि पर्युषण पर्व पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चारित्र आत्माओं की सनिधि में पहुच रही है।मुनि श्री अजित कुमारजी, मुनि श्री डॉ अभिजीत कुमारजी,मुनि श्री जागृत कुमार जी, मुनि श्री सिद्ध कुमार जी के भी दर्शन, सेवा का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर अणुव्रत मुम्बई समिति मुम्बई के अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंत्री चेतन कोठारी, कोशाध्यक्ष रमेश सोनी, सहमंत्री सज्जन बम्ब, पर्यवेक्षक उपाध्यक्ष सुशील मेडतवाल, पर्यवेक्षक सहमंत्री विनोद बाफना,चंद्रप्रकाश बोहरा, संजय दुग्गड़, मनोहर कच्छारा, पर्यवेक्षक सह संगठन मंत्री विकास आच्छा, पर्यवेक्षक सह प्रचारमंत्री नवरत्न दुग्गड़, अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक ठाणे लक्ष्मी लाल सिंघवी, सह संयोजक नरेश बाफना, नवरत्न गोखरू, कार्यकारिणी सदस्य वनिता मेहता, मीना बाफना, निर्मल धींग, दीपक सिंघवी, कमलेश दुग्गड़,कपूर चंद श्रीश्रीमाल, महेंद्र पुनमिया, लीला सिंघवी, विनोद बड़ाला, तेरापंथी सभा ठाणे अध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल
सहित अनेक श्रावक उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *