चेन्नई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की स्थाई योजना के अन्तर्गत चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल ने आओ चले गांव की और दिनांक 26 Nov को विजय नेलुर गांव के स्कूल की सार संभाल करने के लिए चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल की बहने पंहुची। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ तत्पश्चात प्रेरणा गीत का सुंदर संगान हुआ। आगन्तुकों का स्वागत अध्यक्षा शांति दुधोडिया ने किया।।
स्कूल में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा चलाये अभियान प्लास्टिक का करे बहिष्कार के अंतर्गत टॉपिक पर Drawing competition के साथ Best out of waste using newspaper and colour papers competition रखी गई। कुल 40 छोटे – छोटे बच्चों ने अख़बार से अनेक उपयोगी चीजे बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट बनाए इन बच्चों ने पेपर से जो रोजाना उपयोगी वस्तुएं बनाई बहुत ही सराहनीय थी। 4 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दीपिका, लोगणयकी, अबिथा, तमुल्सलवी चित्र कला प्रतियोगिता में कुल 12 बच्चो ने भाग लिया जिसमें 4 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.. दीपिका, गजलक्षमी, सक्ती, तेनमोझी महिला मंडल से सभी का सम्मान किया गया।
मंडल की बहनों ने सभी बच्चों के साथ मनोरंजक गेम्स भी रखे जिससे बच्चों ने बड़े उत्साहित होकर भाग लिया और भविष्य में इस प्रकार के आयोजन के लिए निवेदन किया। मनोरंजन गेम्स में प्रीति, कीर्थाना नीलावाथी, मारी सक्ती, श्याम कुमार, विग्नेश विजेता रहे। अभातेममं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती माला जी कात्रेला ने तमिल में बच्चो को 25 मिनट आत्मा विश्वास जगाने के लिए, गुस्सा ना करने के लिए , झुठ ना बोलने के लिए कहानी के माध्यम से प्रेरणा दी। अनीता जी चोपड़ा ने अनुप्रेक्षा प्रशिक्षण देते हुए बच्चो को अनुप्रेक्षा करवाया इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमति संगीता खटेड श्रीमती मंजू लूंकड श्रीमती आशा मांडोत श्रीमती निर्मला छल्लाणी थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं बच्चो को मनोरंजन गेम्स करवाए।
श्रीमती संगीता जी खटेड ने सामान्य ज्ञान के अनेको प्रशन बच्चों से पुछे सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। चेन्नई महिला मंडल ने आवो चले गांवों की ओर की स्कूल में जाकर बचो को सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं उपयोग करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर बच्चों को समझाया और पॉलीथिन का बहिष्कार के बारे में बताया और बच्चों को बिस्कुट’ चोकलेट,पेन्सिल,रबर, पेन, टुथ ब्रश उपयोगी सामग्री दी। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री गुणवंती खाटेंड ने दिया।
चेन्नई महिला मंडल का ‘आओ चले गांव की ओर’ कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment