धनतेरस पर संपदा, आरोग्य और ऐश्वर्य के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी की जाती है। ये खरीदारी एक शगुन के तौर पर ही नहीं की जाती इस दिन की गई खरीदारी के खास मायने भी हैं। इस बार धनतेरस पर शुभ-संयोग बनने से खरीदारी का महत्व और बढ़ गया है। इसलिए धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, ये बात अच्छे से पता होनी चाहिए।
धनतेरस पर धातु बर्तनों की खरीदारी का महत्व एवं क्या खरीदें और क्या नहीं
धातु बर्तनों का महत्व
राजा हेम के पुत्र की कथा में धातु की चमक देखकर मुग्ध यमराज वापस लौट गए। इसलिए धनतेरस पर धातु ख़रीदने का महत्व है।
धनतेरस पर धातु ख़रीदने से घर में छिपी नकारात्मकता एवं अकाल संकट टल जाते हैं।
आजकल प्लास्टिक ख़रीदने का चलन भी बढ़ गया है परंतु यह ग़लत प्रथा है और इससे दोहरी हानि है, प्लास्टिक से पर्यावरण को क्षति पहुंचती है और यह नकारात्मकता को दूर करने में असमर्थ है।
धनतेरस में ख़रीदा गया सोना विधिवत पूजा जा सकता है। इससे घर में लक्ष्मी का शुभ वास होता है। पीतल ख़रीदने से आरोग्य और सौभाग्य का वास होता है। चांदी कुबेर की धातु है। इससे यश और सम्पदा बढ़ती है।
क्या खरीदें
धनतेरस पर लोग धनिया के बीज ख़रीदकर घर में रखते हैं। इसे सौभाग्य व संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के बाद बीजों को बाग-बग़ीचों में या खेतों में बोया जाता है।
लाल साड़ी और शृंगार का सामान ख़रीदने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अविवाहित स्त्रियां लाल वस्त्र ख़रीद सकती हैं। औषधि ख़रीदकर उसका दान करना भी उत्तम है।
पीतल ख़रीदना उत्तम होता है क्योंकि यह धन्वन्तरि की प्रिय धातु है। समय परिवर्तन के साथ अब लोगों ने पीतल के स्था न पर चांदी या सोना ख़रीदने की परम्परा आरम्भ कर दी है।
धन्वन्तरि के हाथ में अमृत-कलश होने के बाद से धनतेरस पर कलश या कोई भी बर्तन ख़रीदना शुभ माना जाता है। किसी भी आकार का बर्तन ख़रीद सकते हैं।
क्या नहीं खरीदें
औपचारिकतावश कुछ लोग असली सोना न लेकर नकली सोने के आभूषण लेते हैं। यह उचित नहीं है। नकली सोना दरिद्रता पैदा करता है। पीतल या चांदी अच्छा विकल्प हैं।
खाली बर्तन ख़रीदकर घर में नहीं रखने चाहि ए। इससे निर्धनता आती है। यदि ऐसा कलश या बर्तन लेते हैं तो उसमें पहले जल या धान भरना उचित होता है।
लौहे से बनी वस्तुओं को अशुभ माना जाता है। चाकू/छुरी या कांटा जैसी वस्तुएं धनतेरस पर नहीं ख़रीदनी चाहिए। इन्हें धनतेरस पर ख़रीदने से संकट और परेशानी का योग बन सकता है।
कांच पर राहु का प्रभाव माना गया है इसलिए इस दिन कांच का सामान खरीदने से बचना चाहिए। काला रंग अशुभ माना जाता है इसलिए काले वस्त्र भी इस दिन न लें।
धनतेरस पर दिनभर होगी खरीदारी, क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं
Leave a comment
Leave a comment