अगर आपके और पार्टनर के बीच अक्सर अनबन बनी रहती है या लाख कोशिशों के बावजूद भी आप दोनों के रिश्ते की खटास कम नहीं हो पा रही है तो इस धनतेरस पार्टनर को राशि अनुसार दें प्यार सा गिफ्ट। यकीन मानिए मां लक्ष्मी की कृपा के साथ आपको मिलेगा जीवनभर के लिए अपने पार्टनर का साथ और प्यार।
मेष राशि-
मेष राशि के लोगों को अपने पार्टनर को इस धनतेरस चांदी या सफेद धातु से बना हार अपने पार्टनर को गिफ्ट करने से फायदा मिलेगा।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी के लिए सोने की चूड़ी या अंगूठी लेना फायदे का सौदा रहेगा।
मिथुन राशि-
इस धनतेरस इस राशि के व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के लिए पीले पुखराज की अंगूठी खरीदनी चाहिए।
कर्क राशि-
इस राशि के व्यक्ति को पार्टनर के लिए मोती या हीरे की अंगूठी खरीदना फायदेमंद हो सकता है।
सिंह राशि-
इस राशि के जातक को अपने जीवनसाथी के लिए सोने या पीले पुखराज का लॉकेट खरीदना उत्तम रहेगा।
कन्या राशि-
इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी के लिए चांदी का आभूषण ले सकते हैं।
तुला राशि-
इस राशि के व्यक्ति अपने जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला और कंगन खरीदें।
वृश्चिक राशि-
इस राशि के व्यक्ति अपने जीवनसाथी के लिए मोतियों की माला गिफ्ट करने के लिए खरीदें।
धनु राशि-
इस राशि के जातक गिफ्ट करने के लिए पीली धातु या मूंगे का सामान खरीदें।
मकर राशि-
जीवनसाथी के लिए इस राशि के लोगों को हीरे या चांदी से बनी कोई वस्तु खरीदना बेहतर होगा।
कुंभ राशि-
धनतेरस के दिन इस राशि के व्यक्ति को अपने पार्टनर के लिए सोना या पुखराज की अंगूठी खरीद बेहतर विकल्प होगा।
मीन राशि-
इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के लिए पन्ने या हीरे की अंगूठी लें।