नेरुल। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से हुई। नेरुल महिला मंडल संयोजिका मनीषा चंडालिया ने सभी का स्वागत भाषण द्वारा स्वागत किया।उसके बाद कन्या मंडल की विदाई कार्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम का संचालन सह संयोजिका आशा सोनी और सह संयोजिका कविता सिंघवी ने किया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा और मंत्री स्वीटी जी लोढा और उनकी कार्यकारिणी टीम से कोषाध्यक्ष चंदा कोठारी ,अनीता सियाल ,हेमा बाफना की रही। महिला मंडल द्वारा स्वीट कोम्पिटीशन एवं गरबा नाइट का भी आयोजन किया गया। जिसमें सज धज कर सभी महिलाओं ने अति उत्साह से भाग लिया। कन्या मंडल से निकिता सिंघवी, शीतल लोढ़ा ,मोनिका सिंघवी, तेरापंथ युवक परिषद और स्थानकवासी समाज की भी उपस्थिति रही यह जानकारी प्रिया पगारिया ने दी।