पनवेल। तेरापंथ महिला मंडल पनवेल मुंबई में विराजित चारित्र आत्माओं के दर्शनार्थ सामूहिकरूप से बस द्वारा डोंबिवली थाना घाटकोपर कांदीवली ओर कालबादेवी पहुँचे। इस अवसर पर डोंबिवली में विराजित साध्वी सोमलता जी थाना में विराजित साध्वी अणिमाश्री जी घाटकोपर में विराजित साध्वी चंदनबाला जी कांदीवली में विराजित मुनि श्री महेंद्र कुमार जी स्वामी ओर कालबादेवी में विराजित साध्वी कैलाशवती जी आदि ठाना का दर्शन सेवा का लाभ लिया। विभिन्न जगहों पर महिला मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की ओर मंडल संयोजिका ज्योति बाफ़ना व तारा चोधरी ने पनवेल महिला मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी सभी सिंगाड़ो के सामने रखी। सभी चरित्रआत्माओं ने मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए धर्म ध्यान के बारे में जानकारी लेकर तप त्याग करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर पुष्पा देवी बाफ़ना शांता बाफ़ना चंदा कोठारी शांता चंडालिया मंजू बापना पुष्पा स बापना कैलाश डांगी लीला कोठारी मंजू कोठारी सुधा राँका रेखा महर उमा शिंग्वी श्रधा सूक्लेचा सीमा बाबेल रीना बापना रेखा बापना भारती बापना ललिता चोर्डिया कोमल डांगी संजू चोर्डिया वियोम बापना तीर्थ सूक्लेचा स्वरा बापना पहल चंडालियाआदि कि उपस्थिति रही । अंत में सह संयोजिका वर्षा चंडालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा मुंबई में विराजित चारित्र आत्माओं के दर्शन
Leave a comment
Leave a comment