बैंगलुरु: कर्नाटक राज्य के बैंगलुरु शहर को चातुर्मासिक महापर्व के तहत पावन कर रहे आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में धर्म की अविरल गंगा प्रवाहित हो रही हैं। साथ ही गुरु देव के प्रभाव से तपस्याएं भी खूब हो रही हैं। तपस्या की इसी कड़ी में अरविंद मनोहरलाल गन्ना ने 30 की तपस्या गुरुचरणों में सानंद संपन्न की। अरविंद गन्ना राजस्थान के आसींद गांव के निवाशी हैं। उनकी माने तो गुरुदेव की कृपा से उनके मन में तपस्या का भाव जागा। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का सम्पूर्ण सहयोग मिला जिसकी वजह से मैं इस तपस्या को पूर्णता की ओर लेकर गया।
मुंबई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अरविंद गन्ना के दादा नवरत्न गन्ना उनकी माने तो गुरुदेव के आभामंडल का सबसे बड़ा प्रभाव होता हैं। उनसे मिलने वाली ऊर्जा की वजह से ही अरविंद गन्ना 30 की तपस्या को करने में सफल रहे हैं। गुरुदेव का मंगलपाठ मानो व्यक्ति में ऊर्जा का संचार कर देता हैं। यही नही तपस्या के रूप में परिवार के सदस्यों ने 41 तपस्याओं की भेंट गुरुचरणों में समर्पित की।
इस अवसर पर बाबुलाल गन्ना, उत्तम गन्ना, पिंटू गन्ना, अनिल गन्ना, शंकरलाल पितलिया, अरिहंत गन्ना, पिंटू गन्ना, कृष्णा गन्ना, लेखिका गन्ना, इशिका गन्ना, मुकेश गन्ना, संजीव गन्ना, गैतम गन्ना, उतम गन्ना, कुणाल गन्ना, मनीष गन्ना, अंकुश गन्ना, अनिल गन्ना, कमलेश गन्ना, मुदित गन्ना, टीना गन्ना, गरिमा गन्ना, ख़ुशी गन्ना, नीतू गन्ना, संगीता गन्ना, सपना गन्ना, सीमा देरासरिया, लीला मेहता, गोटा लाल चावत, मन्जू गन्ना, प्रवीण गन्ना, कमला गन्ना, विकास गन्ना, किशोर , संजय , महेश गन्ना आदि परिवार के सदस्य उपस्थित थे और तप की अनुमोदना के लियर तपस्या भी की।
आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में अरविंद गन्ना ने की 30 की तपस्या
Leave a comment
Leave a comment