सस्पेंस और कॉमेडी तो है लेकिन डराने में असफल ‘स्त्री’

कलाकार: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, अतुल श्रीवास्तव
निर्देशक: अमर कौशिक
स्टार : **1/2
स्त्री फ़िल्म की कहानी रोचक और खौफनाक है। इसे डरावनी के साथ व्यंगात्मक ढंग से पेश की गयी है पर दर्शकों को ज्यादा डराने में सफल साबित नहीं हुई।
एक गांव चंदेरी में स्त्री नाम की चुड़ैल हर साल चार दिन की पूजा के दौरान आती है और गांव के पुरुषों को उठाकर ले जाती है। जहाँ डर है वहां अंधविश्वास पर भी विश्वास करना स्वाभाविक हो जाता है। स्त्री से रक्षा के लिए टोटका आजमाते हुए गांव वाले घर के बाहर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखवाते हैं, जिससे सभी घरों के पुरुष बच जाते हैं मगर स्त्री अपना शिकार ढूंढ ही लेती है।
उसी गांव में एक सुंदर नौजवान विक्की (राजकुमार राव) दर्ज़ी है जो लेडीज स्पेशलिस्ट है। उसके दोस्त बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जना (अभिषेक बनर्जी) भी हैं।
एक दिन अचानक एक सुंदर सी लड़की (श्रद्धा कपूर) अकेले में विक्की को अपना ड्रेस सिलने के लिए कहती है। विक्की उसे देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाता है और उससे दोबारा मिलता है और उसकी अजीब फरमाइश को पूरा करने में लग जाता है। इसका पता विक्की के दोस्तों को चलता है, जिसकी मांग को जानकर लड़की के स्त्री होने का शक जाता है। बाद में एक दोस्त जना भी गायब हो जाता है। इसका पता लगाने के लिए विक्की और उसके दोस्त एक खंडहर नुमा हवेली में जाते हैं जहां वही लड़की तंत्र मंत्र विद्या से विक्की को स्त्री से बचाती है।
वह स्त्री नामक चुड़ैल पिछले जन्म में एक तवायफ होती है जिसका एक प्रेमी होता है मगर गांव के पुरुष उन्हें मिलने नही देते। दोनों मर जाते हैं लेकिन तवायफ की प्यासी आत्मा को मुक्ति नही मिलती और वह पुरुषों का शिकार करने लग जाती है।
एक शास्त्री से पता चलता है किसी तवायफ का औलाद ही स्त्री को प्रेमवश में कर गांव के पुरुषों की रक्षा कर सकता है।
विक्की स्त्री के पास जाता है और अपनी प्रेमिका के जरिये उस चुड़ैल पर काबू पाता है। सभी पुरुष ज़िंदा हवेली से बाहर आते हैं।
विक्की की प्रेमिका के रूप में श्रद्धा कपूर का किरदार रहस्य बना रह जाता है। फ़िल्म के निर्देशक अमर कौशिक फ़िल्म को मज़ेदार बनाने के चक्कर में दर्शकों को उलझा दिए। फिर भी यह हॉरर कॉमेडी एक बार देखी जा सकती है।
– गायत्री साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *