मुम्बई। तेरापंथ धर्म संघ के एकादशमअधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के सदस्य आठ अगस्त को बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
कोषाध्यक्ष जवरीमल नोलखा ने बताया कि अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार कोठारी मंत्री कमलेश बोहरा के मार्गदर्शन में फाउंडेशन के सदस्य तीन दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरू गुरु चरणों मे जाएंगे जिसकी तैयारियो में सदस्य जुट गए है ।
वित्त प्रभारी जय चंद सांखला के अनुसार यात्रा का मुख्य उदेश्य गुरुदेव के 2023 में मुम्बई के होने वाले प्रवास में कांदीवली तेरापंथ भवन में अधिकतम समय विराजने की विनती की जाएगी।
यात्रा में तेरापंथ समाज मुम्बई के अग्रणी आचार्य महाश्रमण प्रवास समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ मुम्बई सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़ पूर्व अध्यक्ष ख़्याली लाल तातेड़ भवरलाल कर्नावट फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश धाकड़ अर्जुनलाल चौधरी माणक धींग पूर्व मंत्री बीसी भलावत बाबुलाल बापना दलपत बाबेल पूर्व कोषाध्यक्ष भेरू लाल चपलोत
विजय सिंह बेद जगदीश उमरिया, उपाध्यक्ष शांतिलाल बरमेचा अशोक तातेड़ बाबुलाल समदरिया, विनोद बोहरा अशोक बाबेल राजेंद्र मुणोत गणेश लाल कोठारी मदनलाल सिरोहिया सुशील संचेती सहित गणमान्य महानुभाव अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
प्रमोद सुर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु शरणम यात्रा के बैनर का अनावरण आगम मनीषी मुनि श्री महेन्द्र कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांदीवली में किया गया बेनर का लोकार्पण अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी महामंत्री कमलेश बोहरा कोषाध्यक्ष जवरीमल नोलखा वित्त प्रभारी जयचंद सांखला ने किया।
कार्यक्रम की तैयारियों में नरेश परमार पारस परमार मनोज कोठारी विनोद बम्ब राजेन्द्र सिंघवी भवरलाल बापना रोशनलाल डागलिया महेन्द्र कोठारी थानमल बेद सुभाष बडाला अभिषेक जैन बोथमल सिंघवी कुंदन मल जैन रमेश कोठारी दर्शिका काजल तैयारियां में लगे हुए है।
फाउंडेशन की गुरु शरण यात्रा 8 को
Leave a comment
Leave a comment