नई दिल्ली:इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी 1 अगस्त से एशेज सीरीज के शुरू होते ही ‘आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप’ या यूं कहें कि वनडे और टी20 की तरह ही ‘टेस्ट विश्व कप’ के पहले संस्करण का भी आगाज हो जाएगा। यह चैंपियनशिप जून 2021 तक चलेगी। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप 9 रैंक वाली टीमों को स्थान दिया गया है। इन दो वर्षों में विभिन्न टेस्ट सीरीजों के आंकड़े जुटाए जाएंगे और शीर्ष 2 टीमों के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को आकर्षक बनाने के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत की है। इस दौरान डे-नाइट टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान 6 देशों के खिलाफ खेलेगी। इस दौरान उसका मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों से नहीं होगा। इनके अलावा भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी होगी।
कैसे बटेंगे अंक और क्या होगा नियम?
भारत को अपने घर में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड से खेलना होगा। जबकि वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना होगा। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में सभी 9 टीमों को दो वर्षों में कुल 6 टेस्ट सीरीजें खेलेनी होंगी। इनमें से तीन टेस्ट सीरीज टीमों के अपने घर मेंऔर तीन टेस्ट सीरीज विदेशी सरजमीं पर आयोजित होंगी। एक सीरीज में कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा 5 टेस्ट मैच खेले जा सकेंगे। लीग राउंड के खत्म होने के बाद जून 2021 में इंग्लैंड में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (10 से 14 जून) खेला जाएगा। हर टेस्ट सीरीज के कुल 120 अंक होंगे। दो साल में एक टीम को ज्यादा से ज्यादा 720 अंक मिल सकते हैं। पांच टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 24 अंक, चार टेस्ट मैच की सीरीज में एक मैच के 30 अंक, तीन टेस्ट की सीरीज में एक मैच में 40 और दो टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 60 अंक दिए जाएंगे।
देखें किस टीम का किससे है मुकाबला?
आईसीसीटेस्ट रैंकिंग | टीम | कुलमैच | घरेलू धरतीपर मैच | विदेशी धरती पर मैच | इन देशों से मैच नहीं |
1 | भारत | 18 | 10 (द. अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश) | 8 (वेस्टइंडीज,न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) | पाकिस्तान, श्रीलंका |
2 | न्यूजीलैंड | 14 | 7 (भारत,वेस्टइंडीज,पाकिस्तान) | 7 (श्रीलंका,ऑस्ट्रेलिया,बांग्लादेश) | इंग्लैंड, द. अफ्रीका |
3 | द.अफ्रीका | 16 | 9 (इंग्लैंड,श्रीलंका,ऑस्ट्रेलिया) | 7 (भारत, वेस्टइंडीज,पाकिस्तान) | बांग्लादेश, न्यूजीलैंड |
4 | इंग्लैंड | 22 | 11 (ऑस्ट्रेलिया,वेस्टइंडीज,पाकिस्तान) | 11 (द. अफ्रीका,श्रीलंका, भारत) | बांग्लादेश,न्यूजीलैंड |
5 | ऑस्ट्रेलिया | 19 | 9 (पाकिस्तान,न्यूजीलैंड,भारत) | 10 (इंग्लैंड,बांग्लादेश, द.अफ्रीका) | श्रीलंका, वेस्टइंडीज |
6 |
श्रीलंका |
13 | 7 (न्यूजीलैंड,इंग्लैंड,बांग्लादेश) | 6 (पाकिस्तान, द.अफ्रीका वेस्टइंडीज) | भारत, ऑस्ट्रेलिया |
7 | पाकिस्तान | 13 | 6 (श्रीलंका,बांग्लादेश,द. अफ्रीका) | 7 (ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड, इंग्लैंड) | भारत, वेस्टइंडीज |
8 | वेस्टइंडीज | 14 | 7 (भारत,द. अफ्रीका,श्रीलंका) | 7(इंग्लैंड, न्यूजीलैंड,बांग्लादेश) | ऑस्ट्रेलिया,पाकिस्तान |
9 | बांग्लादेश | 15 | 6 (ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड,वेस्टइंडीज) | 9 (भारत, पाकिस्तान,श्रीलंका) | इंग्लैंड, द. अफ्रीका |