मुंबई। 26 जुलाई शुक्रवार को इस नए कार्यकाल का पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम हरियाली अमावस्या कांदिवली तेरापंथ भवन मैं मनाया गया। बंधेज और लहरिया परिधान में सजी बहनो ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत अशोकनगर की बहनों ने मंगलाचरण के साथ की ।संयोजिका प्रतिमा जी पिंचा ने सबका स्वागत किया।
हरियाली अमावस के उपलक्ष में कुकिंग कंपटीशन रखा गया था जिसने महिला मंडल और कन्या मंडल के 40 प्रतियोगि ने हरे रंग की मिठाईयां और स्नैक्स बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया हमारे निर्णायक श्रीमती भारती जी सेठिया और श्रीमती आशा जी बाफना ने निष्पक्ष अपना निर्णय सुनाया। अशोकनगर की बहनों ने गेम्स और हाउजी के द्वारा सभी उपस्थित बहनों का मनोरंजन किया। श्रीमती ममता जी दोषी इस कार्यक्रम की मुख्य प्रायोजक रहे सह संयोजिका रेखा कोठारी और कोषाध्यक्ष अलका पटावरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। सह संयोजिका नीतू जी नाहटा ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कुल 103 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
कांदिवली महिला मंडल ने किया हरियाली अमावस्या कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment