मुंबई। जीवन की करनी है सुरक्षा, तो करो कन्या की रक्षा यह संदेश बेंचेस के द्वारा जन-जन तक पहुंचाने हेतु 14 जून 2019, शुक्रवार को अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन मे मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत बोरीवली महिला मंडल द्वारा गार्डन में बेंचेस लगाये। बेंचेस का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुदजी कच्छारा महामंत्री, नीलमजी सेठिया एवं नगरसेविका श्रीमती बीनाबेन जोशी ने किया। मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्रीजी बडाला एवं मंत्री श्वेताजी सुराणा ने इस कार्य की सराहना की और कहाँ बोरीवली महिला मंडल ने 1 महीने का काम 1 दिन में कर के लिए तारा मनोत ने मंगलाचरण किया।संयोजिका मंजू मादरेचा ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाशबाई तातेड , प्रेमलताजी सिसोदिया, उपाध्यक्ष पिंकिजी कच्छारा एवं निर्मलाजी चण्डालिया की गरिमामय उपस्थित रही। बोरीवली से सह-सयोजिका ख़ुशबू बैंगानी, कोषाध्यक्ष अर्चनासंचेती, गीतांजलि बोथरा, सुमन कोठारी, राजू मनोत, पुष्पादेवी मादरेचा, लीला मालू, रतन बडाला, संगीता सिंघवी, हेमलता धाकड़, मीता सेठिया, कन्यामंडल, बोरीवली तेयुप अध्यक्ष भरतजी छाजेड़, अणुव्रत के उत्तर मुम्बई के सह संयोजक एवं बोरीवली तेयुप के पूर्व अध्यक्ष अशोकजी मादरेचा एवं अर्जुनजी सिंघवी, पूर्व मंत्री गोरव भंसाली के साथ बोरीवली महिला मंडल की बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
साथ ही कन्यामंडल सयोजिका प्रियंका कावड़िया एवं ईशा मादरेचा ने महिला मंडल के साथ वृक्षारोपण का कार्य भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी बोरीवली महिला मंडल एवं टीम का सराहनीय सहयोग रहा। आभार ज्ञापन संगीता जी सिंधी ने किया।
रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में बोरीवली महिला मंडल ने किया बेंचेस का अनावरण
Leave a comment
Leave a comment