बेंगलुरु:मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह निधन हो गया। वह ज्ञानपीठ अवॉर्ड से सम्मानित थे। अभिनेता के अलावा गिरीश कर्नाड लेखक और निर्देशक भी थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरीश कर्नाड का निधन उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुआ।
बता दें कि गिरीश कार्नाड का जन्म 19 मई, 1938 को माथेरान, महाराष्ट्र में हुआ था। वे भारत के जाने माने लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार थे। कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा दोनों के ही जानकार थे। गिरीश कर्नाड को 1998 में ज्ञानपीठ सहित पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। कार्नाड द्वारा रचित तुगलक, हयवदन, तलेदंड, नागमंडल व ययाति जैसे नाटक काफी लोकप्रिय हुये और भारत की अनेकों भाषाओं में इनका अनुवाद व मंचन हुआ है।
ज्ञानपीठ अवॉर्ड से सम्मानित अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन
Leave a comment
Leave a comment