मुंबई:टीवी का पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 11 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मई से शुरू हो रहे हैं। अगर आप भी शो में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। तो हम आपको बताते हैं कैसे होगा रजिस्ट्रेशन। बता दें कि रजिस्ट्रेशन करने के 2 तरीके हैं। एक ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-
kbc-sonyliv.in लिंक पर क्लिक करते ही ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए एक फॉर्म का लिंक आएगा। इस लिंक को क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म को भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पॉप अप नजर आएगा कि आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन-
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जारी किए नंबर पर कॉल करके आईवीआर द्वारा आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना का उपयोग करके भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही SMS द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी जानकारियां जल्द ही शो में दी जाएंगी।
शो का पहला टीजर वीडियो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें बिग बी बताते हैं कि रजिस्ट्रेशन 1 मई को रात 9 बजे से शुरू होंगे।
कौन बनेगा करोड़पति: आज रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन
Leave a comment
Leave a comment