स्वतंत्रता दिवस पर डोम्बिवली में विविध आयोजन

डोम्बिवली। 15 अगस्त 2018 प्रातः आठबजे पंडित मदन मोहन मालवीय विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। दोपहर में दो बजे स्थानीय तेरापंथ भवन में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नवकार मंत्र व देश भक्ती महिला मंडल की बहनों द्वारा की गई देशभक्ति हाऊजी क़ुसम बड़ाला ने खेलाई। देश भक्ति गीत पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तिरंगे रंग में आकर 3 बहनों के ग्रुप को प्रस्तुति देनी थी इस तरह 8 ग्रुप ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता जिसमें 14 बहनों ने भाग लिया। विषय *अ आ अर्थात अहंकार व आडंबर से कैसे बचाये देश को*। मुख्य अतिथि सयाजिराव गायकवाड के मुख्यध्यापिका श्रीमती गोरे गांवकर मैडम व निर्णायक की भूमिका श्रीमती रेशम रमेशजी साठे व डॉ. श्री मांदर आंजरलेकर सर ने निभाई साथ ही दोनों ने देश भक्ति गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी व परिणाम घोषित किए। प्रथम स्थान पर दीपाली कच्छारा,कविता कोठारी, कोमल इंटोदिया द्वितीय स्थान पर रेखा कच्छारा ,प्रज्ञा कच्छारा ,मेघना कच्छारा तृतीय स्थान पर कन्या मंडल हीना हिरण, दिव्या सोनी, जिनल टुकलिया तृतीय स्थान पर पूनम बड़ाला ,निशा सिंघवी, प्रिया बाफना व प्रोत्साहन पुरस्कार मोनिका धाकड़ ,मीरा धाकड़, स्वाती बडाला को मिला .अच्छी संख्या में तिरंगे रंग मे सज कर आई बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही व कार्यक्रम को सफलतम बनाया। कुशल संचालन सहसंयोजिका पिंकी परमार व आभार ज्ञापन मंडल संयोजिका सरोज सिघंवी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *