भायंदर। तेरापंथ धर्म संघ की युवाओं की संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा तेरापंथ युवक परिषद भायंदर के अध्यक्ष विनोद डांगी एवं मंत्री परेश भंडारी के नेतृत्व में रविवार को मुंबई स्तरीय “यू कैन” कार्यशाला का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवती जी, साध्वी ललिता श्री जी, साध्वी पंकज श्री जी, साध्वी श्री शारदा प्रभाजी, साध्वी सम्यक्त्व यशा जी के सानिध्य में भायंदर किशोर एवं कन्या मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मानसी ठक्कर अपने तेजश्वी शब्दों के माध्यम से मुंबई के अलग-अलग इलाको से आये किशोर और कन्या मंडल के बच्चों को मोटिवेट करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप कोषाध्यक्ष राकेश वागरेचा, नीरज आच्छा, भरत भंडारी, भगवती भंडारी, प्रवीण भंडारी, भूपेंद्र वागरेचा, सभा अध्यक्ष प्रदीप बच्छावत, मंत्री माणक सालेचा, किशोर मंडल प्रभारी अशोक सोलंकी, किशोर मंडल संयोजक गविश बोकाड़िया, सह संयोजक ऋषभ सुराणा, अभय बाफना, मयूर बोहरा, अरिहंत कोठारी, साहिल डूंगरवाल, दिशांक भंडारी, सूरज बरड़िया, मितल सामोटा, कन्या मंडल संयोजिका निधि भंडारी, सह संयोजिका ललिता जैन, दिव्या सोलंकी, तृप्ति खाब्या, सलोनी बोथरा, प्रेक्षा खाब्या, श्रुति सालेचा, लीशा मारलेचा, सिमरन मारलेचा, हनी चोपरा, सजेली सामोटा, खुशी वडेरा, प्राची कोठारी आदि का सहयोग मिल रहा है। यह जानकारी दिनेश आच्छा ने दी।